फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की जलेब का नया रूट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आदर्श कन्या पाठशाला से होकर गुजरेंगे देवताओं के रथ
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ पर उमड़ने वाली भीड़ और देवलुओं के सैलाब को देखते हुए किया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले की जलेब (शोभायात्रा) के रूट में इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। मेला समिति ने नए रूट की घोषणा करते हुए बताया कि रामलीला मैदान से देवी-देवताओं की अगुवाई में निकलने वाली पहली जलेब रेलवे स्टेशन और पठानकोट चौक से होते हुए पुलिस थाना से लगभग 60 मीटर दूर स्थित कन्या स्कूल सड़क से होकर मेला मैदान पहुंचेगी। इससे पहले यह जलेब पुलिस थाना चौक और होटल उहल के समीप से भी गुजरती थी।
मेले के शुभारंभ पर 1 अप्रैल को दोपहर 3 बजे निकलने वाली इस जलेब में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। जलेब में इस बार पूरे लाव-लश्कर के साथ 115 देवी-देवता भाग लेंगे। हजारों श्रद्धालु (देवलू) देवी-देवताओं की अगुवाई में नाचते-गाते शोभायात्रा को भव्य रूप देंगे। शहर के मुख्य चौराहों पर देवी-देवताओं के स्वागत के लिए फूलों की वर्षा की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यह देव परंपराओं पर आधारित राज्यस्तरीय देवता मेला लघु शिवरात्रि महोत्सव छोटी काशी मंडी की तर्ज पर मनाया जाएगा। मेला प्रशासन पिछले एक माह से तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के दर्शन के लिए रामलीला मैदान में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, मिनी सचिवालय में देवी-देवताओं का दरबार सजाया जाएगा, जहां वाटरप्रूफ पंडाल लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

देव हुरंग नारायण करेंगे जलेब की अगुवाई
मेले के शुभारंभ पर पहली जलेब की अगुवाई चौहारघाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण करेंगे। उनके साथ देव पशाकोट, देव गहरी सहित मंडी और कांगड़ा जिलों के कुल 115 देवी-देवता अपने रथों के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। वीरवार को राज्य स्तरीय देवता मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि पहली जलेब 1 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे रामलीला मैदान से निकलेगी और शहर की परिक्रमा करते हुए आदर्श कन्या पाठशाला मार्ग से होकर मेला मैदान में पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें