विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
भंगड़ा, गिद्धा, गुजराती डांस की प्रस्तुतियां की पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के बीबीए और बीसीए विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए ‘आरंभ’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने किया। बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. मदन लाल ने स्वागत भाषण दिया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार में शामिल होने पर बधाई दी और शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भंगड़ा, गिद्धा और गुजराती नृत्य प्रस्तुत किए तथा बीबीए व बीसीए विभागों ने पिछले वर्ष की गतिविधियों का परिचय दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। बीबीए विभाग के समन्वयक डॉ. शाम सिंह बैंस ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।