फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल पर एनडीए की बड़ी जीत, विरोधी धड़ाम : शिवदत्त

Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पारित होने के बाद विभिन्न संगठनों और नेताओं ने इसका समर्थन किया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने इसे ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए कहा कि यह गरीब मुस्लिम समुदाय के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बिल का विरोध केवल वे लोग कर रहे हैं, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए हैं। शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद दो अप्रैल का दिन ऐतिहासिक निर्णय के लिए जाना जाएगा।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर विरोधी धड़ाम हो गए हैं और एनडीए की बड़ी जीत हुई है। भाजपा युवा नेता सुमीत शर्मा ने कहा कि इस बिल को धार्मिक नजरिए से देखने के बजाय अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के रूप में देखना चाहिए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने इसे मुस्लिम समाज के लिए बड़ी जीत बताया और कहा कि हिमाचल में भी वक्फ संपत्तियों को लेकर विवाद सामने आए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा बैंक के पूर्व निदेशक अमृतलाल भारद्वाज ने कहा कि देशभर में अरबों रुपये की वक्फ संपत्ति बेकार पड़ी है, जिसे मुक्त कर गरीबों के हित में उपयोग किया जाना चाहिए। इसके अलावा, जिला उद्योग संघ, मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल, प्रदेश ब्राह्मण सभा और क्षेत्रीय महासभा सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने भी बिल के पारित होने पर खुशी जताई और इसे एनडीए सरकार का उचित कदम बताया, जिससे दूरगामी प्रभाव देखने को मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें