गणतंत्र दिवस परेड से ऊना लौटी कैडेट अंजली को सम्मानित करते हुए। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के बाद हिमाचल लौटी एनसीसी कैडेट अंजली गोंड का एनसीसी यूनिट में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी के कमान अधिकारी मंगेश वानखेडे भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य अनूपा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंची। सोमवार सुबह कंपनी कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान अंजली गोंड अपने माता-पिता के साथ पहुंची।
इस दौरान उस सम्मानित भी किया गया। बता दें कि अंजली छठी स्वतंत्र एनसीसी वाहिनी की कैडेट है। अंजली ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में भाग लेना हर कैडेट का सपना होता है।