फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: झलेड़ा में कार शोरूम के बाहर पार्किंग में तब्दील हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीर और दोपहिया वाहन हर रोज हो रहे चोटिल, शोरूप संचालकों को नहीं कोई परवाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। ऊना के साथ लगते कस्बा झलेड़ा में चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग के किनारे कार कंपनियों के दो शोरूम हैं। यहां दिनभर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियां पार्क रहती हैं। अति व्यस्त सड़क मार्ग पर इस लापरवाही से लोग हादसे का शिकार हो रहे। इसके बावजूद न शोरूम संचालकों को परवाह है और न जिला प्रशासन इसकी सुध ले रहा।
कार शोरूम के आगे प्रतिदिन सड़क के दोनों ओर कारों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इससे विशेष तौर पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक यहां चोटिल भी हुए। यही कारण है कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। पैदल और साइकिल पर चलने वाले खतरे के बीच ही उक्त क्षेत्र को लांघते हैं।
विज्ञापन

वाहन चालकों सुशील कुमार, हरीश कुमार, रामपाल, शशि पाल, नीरज पाल, प्रिया देवी, रेनू शर्मा तथा सत्यपाल का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला है। जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी जिलाधीश ऊना, एसडीएम, एसपी रोजाना पता नहीं कितनी बार यहां से गुजरते होंगे। किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया।
विज्ञापन

वहीं, कार शोरूम संचालकों का कहना है कि सड़क पर हमारी पार्किंग नहीं है। शोरूम में आने वाले लोग ही अपनी गाड़ियां सड़क के किनारे लगा देते हैं।
प्रधान ग्राम पंचायत रायंसरी और उप प्रधान दलजीत सिंह का कहना है कि शोरूम के आगे वास्तव में ही सड़क तंग हो गई है। जहां दुर्घटना की आशंका हर वक्त बनी रहती है। प्रशासन को चाहिए कि शोरूम वालों को नोटिस देकर कहीं और जगह पार्किंग का प्रबंध हो, ताकि जनता को सुविधा मिल सके। पुलिस थाना सदर प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। जितना जल्दी संभव होगा, सड़क मार्ग खाली करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें