फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना आपदा की घड़ी में आई आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी। यह सामग्री उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल के दिशा निर्देशन में मंडी के उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना की गई। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सीपीओ संजय सांख्यान भी उपस्थित रहे। भेजी गई राहत सामग्री में 40 राहत किटों सहित अन्य अत्यावश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रत्येक राहत किट में स्नान एवं कपड़े धोने का साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, सेनिटरी पैड, थाली, कप, स्क्रबर, प्लास्टिक कंटेनर, चप्पल और जैकेट जैसी दैनिक उपयोग की कुल दस श्रेणियों की सामग्री सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त 20 प्रेशर कुकर, 20 इंडक्शन चूल्हे, 20 गैस स्टोव, 20 बाल्टी-मग सेट, 20 टारपोलिन, 25 बर्तन सेट, 100 कंबल और 8 बॉक्स पैकेट दूध पाउडर भी भेजे गए हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह सहायता मंडी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें