फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में नारी सम्मान महोत्सव बेटियों को किया सम्मानित

Mon, 26 Oct 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मेला मैदान अंब में सोमवार को नारी सम्मान एवं करवाचौथ महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और उनकी पत्नी किरणदीप कौर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव में महिला सशक्तीकरण, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आईआरबीएन बनगढ़ की कमांडेंट आकृति शर्मा, एसडीएम झंडूता अर्शिया और मृदु शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महोत्सव के दौरान मेहंदी, फैंसी ड्रेस, बोरी दौड़, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर दौड़, सुई-धागा, रस्साकशी और नींबू दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

नारी सम्मान महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को एक मंच पर लाना और उनके बीच संवाद, सहयोग व आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें