Nangal's youth arrested with chitta
ऊना। एसआईयू टीम ने मंगलवार को नंगल के एक युवक को रामपुर पुल के समीप 5.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार एसआईयू को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर मंगलवार दोपहर बाद पुलिस रामपुर पुल के पास मुस्तैद रही। यहां एसआईयू टीम ने एक स्कूटी सवार को रोकने का इशारा किया तो वह पीछे की तरफ मुड़ने लगा।
इस पर टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर पेट्रोल की टंकी के ढक्कन के नीचे छुपाई गई 5.50 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया गया। आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी निक्कू नंगल तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां लाया था। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।