फेयरवल पार्टी के दारान प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में शनिवार को बीए छठे सत्र की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हिमोत्कर्ष के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विदाई समारोह का आयोजन बीए चतुर्थ सत्र की ओर से किया गया।
इस दौरान छात्राओं ने फनी गेम्स, डांस, मॉडलिंग, एकल नृत्य, म्यूजिकल चेयर गेम सहित अन्य प्रतियोगिताओं का का भी आनंद लिया। कंवर हरि सिंह ने महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर जा रही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को संस्थान में हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. योगेश चंद्र सूद ने महाविद्यालय की छात्राओं को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। समारोह में मिस फेयरवेल नैंसी को चुना गया। मिस कैंपस का खिताब अनीता और मिस पर्सनेलिटी कृति को चुना गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. तृप्ति, प्रो. स्वर्णलता और प्रो. सीमा ने निभाई। इस अवसर पर पूजा सैणी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया, प्राचार्य डॉ. योगेश चंद आदि उपस्थित रहे।