फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले की पांचों विस के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूचियों में दर्ज होंगे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण-2024 कार्यक्रम के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर चार और पांच नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सभी छूटे हुए और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से किसी कारणवश छूट गए या जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम संबंधित मतदान केंद्र में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। कोई भी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के साथ सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने के लिए समुचित प्रारूप (फार्म-6, 7 और 8) भरकर दावे संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। जो मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में पढ़ पाने में असमर्थ हैं, उनके नाम संबंधित बूथ लेवल अधिकारी द्वारा सबके समक्ष पढ़कर सुनाए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि केवल मतदाता फोटो पहचान पत्र होना ही किसी व्यक्ति को मताधिकार की गारंटी नहीं देता। बल्कि नागरिक का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होना भी अनिवार्य है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे चार और पांच नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर लें। ताकि आगामी लोकसभा चुनावों में वह अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें