नंगनोली में छज्जू राम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ी व अन्य।संवाद
- फोटो : Una
गगरेट (ऊना)। नगनोली में 34वें मेजर छज्जू राम मेमोरियल प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 5 मार्च को खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर और सीनियर मैच खेले गए। इसमें पहले सब जूनियर मैच में वाईएफसी नगनोली ने टाई ब्रेकर में व्हाइट फुटबाल क्लब को 2 के मुकाबले 4 गोल दागकर जीत दर्ज की।
दूसरे सब जूनियर मुकाबले में फुटबाल अकादमी खड्ड ने वाईएफसी पंजावर को 2-0 से हराया। सीनियर वर्ग के पहले मुकाबले में जीडीसी अंबोटा ने फुटबाल एकेडमी खड्ड को कड़े और रोमांचक मुकाबले में 1-0 से मात दी और अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे सीनियर मुकाबले में रॉयल एफसी ने वीनस क्लब को 2-0 से हराया।
मंगलवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में वाईएफसी भंजाल ने सागर एफसी को 1-0 से मात दी। प्रतियोगिता कमेटी अध्यक्ष ओंकार नाथ और महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शुरू हुई प्रतियोगिता में समाजसेवी विजय शंकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान अरुण दत्ता, ओंकार नाथ, संजय शर्मा, रूप चंद, सुरेश मान, जोगिंद्र सिंह, वीरेंद्र मनकोटिया, विनोद, जमालदीन, पन्ना लाल, गुरदेव, दीपक शर्मा, राकेश, बाबा राम और उपिनंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।