फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
ऊना में गणतंत्र दिवस पर गिद्घा पेश करती हुई युवतियां - फोटो : Una
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

ऊना। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर पूनम ने किया।
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट निकाला। इसके अलावा जिला में हुए विकास को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी, कृषि, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा स्वास्थ्य विभाग ने झांकियां प्रस्तुत की। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन और परिवहन विभाग ने भी सड़क सुरक्षा में झांकी प्रस्तुत की। पूर्ण राज्यत्व दिवस थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजेश ठाकुर और बलबीर सिंह, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, नप अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, एसी डॉ. रेखा कुमारी, एपीएमसी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रशंसनीय कार्य करने वाले सम्मानित
परेड में भाग लेने और सांस्कृतिक दलों को सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, एएसआई प्रेम पाल, एएसआई संजीव कुमार, आशीष कुमार, मनोज कुमार, धर्म पाल, कमल कृष्ण, मनिंदर सिंह, प्रदीप कुमार, शशि कुमार, सचिन कुमार व निशा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। कोविड महामारी के दौरान बेहतर कार्यों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ, अजय अत्री, डॉ. शिंगारा सिंह, डॉ. अशोक दड़ोच, दिनेश बनयाल, स्टाफ नर्स रुपाली, चालक धर्मेंद्र कुमार को सम्मान हासिल हुआ। आईआरबी बनगढ़ में कोविड वायरस से पुलिस के जवानों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डॉ. गुरलीना कंवल सिंह, फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार, सफाई कर्मचारी सरवण कुमार और संजीव को पुरस्कार मिला। वहीं जिला लोक संपर्क कार्यालय ऊना में कनिष्ठ सहायक बिंदर भारद्वाज को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए पुरस्कार
आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजना का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए बांके बिहारी अस्पताल को पुरस्कार प्रदान किया गया। बांके बिहारी अस्पताल ऊना ने आयुष्मान योजना के तहत 96 और हिमकेयर योजना के तहत 93 मरीजों को नई जिंदगी दी। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को भी इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया।

ऊना में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम देने से पहले पोज देती युवतियां ............सोहन चौधरी- फोटो : Una

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें