बंगाणा के ककराणा में कार में लगी आग
- फोटो : Una
हाईवे पर चलती नैनो कार में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ऊना-हमीरपुर हाईवे पर ककराणा के पास मंगलवार शाम एक चलती नैनो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते नैनो कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कार सवार ने समय रहते बाहर निकल कर जान बचा ली। बताया जा रहा है कि स्पार्किंग की वजह से कार में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना अपनी नैनो कार में बंगाणा को निजी काम के लिए जा रहे थे। इस दौरान ककराणा में अचानक ही चलती कार से धुंआ निकलने लगा और एकाएक ही कार ने आग पकड़ ली। इस दौरान चौकसी बरतते हुए अशोक कुमार कार से बाहर निकल गया और जान बच गई। इस घटनाक्रम में कार तो पूर्णतय जल गई, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौका पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और पूरी कार जल गई थी। इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।