फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच सरसों के तेल के दाम 200 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कोरोना के प्रकोप से परेशान जनता को बढ़ती महंगाई और ज्यादा सता रही है। ऊना में सरसों का तेल प्रति लीटर 200 रुपये से पार जा चुका है। जिलेभर में अलग-अलग जगहों में 200 रुपये अधिक में ही सरसों का तेल बिक रहा है।
विज्ञापन

अधिकतर जगह 210, 215 और 220 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल बिक रहा है। अंब क्षेत्र में 190 रुपये में सरसों तेल प्रति लीटर बेचा जा रहा है। एक माह में 70 से 80 रुपये तक सरसों तेल के दाम में बढ़ोतरी हुई। इसी तरह उचित मूल्य की डिपो में भी सरसों तेल की कीमत बढ़ गई है। सरसों तेल के बढ़ते दामों ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। तेल खरीदने के लिए गृहणियों को बजट में एडजस्टमेंट करनी पड़ रही है। इसी तरह दालों और आटा आदि के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
कोरोना के चलते लोगों के कारोबार ठप हैं। बढ़ती महंगाई ने आग में घी डालने का काम किया है। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से भविष्य में भी महंगाई और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। महंगाई ने आम आदमी की टेंशन बढ़ा दी है। अधिकतर खाद्य सामग्री के रेट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

महंगाई की इस मार से गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गृहणी पूनम राणा, नैना, ममता, सुनैना, राधा, सुनीता, प्रेरणा, तनु, मीनाक्षी, सोनिया, अमनप्रीत, किरण ने बताया कि सरसों तेल के दाम बढ़ने से किचन का पूरा बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई पर समय रहते लगाम लगनी चाहिए।
विज्ञापन

यह बढ़े हुए दाम (प्रति किलो और लीटर)
पहले अब
सरसों तेल 135 210
रिफाइंड तेल 120 150
काले चने 60 70
मसूर 65 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें