फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक से व्यापारी खुश, बसें न चलने से बाजार नहीं पहुंच पाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सोमवार को अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से व्यापारी गदगद हैं। हालांकि अभी बसें नहीं चलने से बाजारों में ग्राहकों की कमी देखी जा रही है। कई जगहों में पांच घंटे दुकान खुली रखने पर भी एक भी ग्राहक नहीं पहुंचा। ऐसे में दुकानदारों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ऊना जिले में पारा अधिक चढ़ने के कारण भी लोग बाजार का रुख नहीं कर रहे हैं। सुबह के समय लोगों के बाजार आने की उम्मीद व्यापारियों को थी, लेकिन व्यस्ततम रहने वाली जीवन मार्केट और अन्य जगहों पर सन्नाटा रहा। दोपहर को गर्मी अधिक होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। खरीदारी करने पहुंचे लोगों के लिए मास्क, सैनिटाइजर व अन्य चीजों का पूरा ध्यान रखा गया।
व्यापारियों के अनुसार दुकानों के खुलने का सबसे ज्यादा लाभ छोटे दुकानदारों को हुआ। इन दुकानदारों को प्रतिदिन की कमाई करनी होती है, उससे उस दिन का राशन लेना होता है। व्यापारियों की मानें तो उम्मीद से कम ग्राहक बाजार पहुंचे। आने वाले समय में इसमें सुधार की उम्मीद है। सरकार के आदेश के बाद पांच घंटे दुकानों को खोलने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। सोमवार को जिला मुख्यालय में वाहनों की आवाजाही अधिक रही, लेकिन बाजार में आवाजाही के अनुसार लोग नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

दुकानदारों के लिए पांच घंटे काफी : बैंस
कोटला खुर्द के दुकानदार गुलशन बैंस ने कहा कि दुकानों को खोलने का समय 5 घंटे काफी है। कोविड को रोकने के लिए दुकानदारों का भी सरकार को साथ जरूरी है। सरकार के निर्णय से दुकानदार खुश हैं।
नाममात्र पहुंचे उपभोक्ता : प्रिंस
संयुक्त व्यापार मंडल शहरी इकाई ऊना के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के हित में निर्णय लिया है। दिन में दुकान खोलने के लिए दुकानदारों को 5 घंटे काफी है, लेकिन बसें शुरू न होने से बाजारों तक नाममात्र ही उपभोक्ता पहुंच पाए।
सरकार के निर्णय से दुकानदार खुश : भूपिंदर
डेंटर भूपिंदर सिंह ने कहा कि अगर सरकार कोरोना के खात्मे तक भी दुकानदारों को 5 घंटे दुकानें खोलने का समय देती है तो भी सरकार के निर्णय से दुकानदार खुश है।
गर्मी से हो रही परेशानी : सुभाष
ऊना के सुभाष चंद ने कहा कि गर्मी के कारण उपभोक्ताओं को दूरदराज से सामान लाने को दिक्कतों का सामना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार को गर्मी का मौसम देखते हुए सुबह आठ बजे से दुकानों को खोलना चाहिए था।
बसें न चलने से दिक्कत : मुनीष
मुनीष लखनपाल ने कहा कि शहर से सामान लाने को लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते लोगों को निजी वाहनों पर सामान लाने को जाना पड़ रहा है।
अब लोग जागरूक : सागर
कोटला खुर्द के सागर ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर अब लोगों में जागरूकता आ चुकी है। दुकानदारों सहित उपभोक्ता कोविड नियमों का पूरा ध्यान रख रहे है। हालांकि लोग अभी भी बाजारों तक पहुंचने में संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें