फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम शहर से निकलने वाले कूड़े से बनाएगा ईंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटा नगर निगम
प्लांट का संचालन पीपीपी मोड पर निजी कंपनी करेगी
कंपनी की टीम ने साइट का निरीक्षण कर उपयुक्त पाया
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर निगम ऊना शहर से निकलने वाले गीले कचरे से बायोगैस बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत रामपुर स्थित कचरा प्रबंधन स्थल के पास बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट का संचालन पीपीपी मोड पर एक निजी कंपनी करेगी। कंपनी की टीम ने साइट का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त पाया है। अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर सरकार से मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। प्लांट लगने से नगर निगम को आर्थिक लाभ होगा। रोजाना करीब पांच टन गीले कचरे का निपटान कर बायोगैस सीएनजी बनाई जाएगी। इससे न केवल निगम की आय बढ़ेगी बल्कि डंपिंग साइट पर लगने वाले कचरे के ढेरों से भी निजात मिलेगी।
नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर
ऊना शहर से हर दिन लगभग 8.5 टन कूड़ा निकलता है, जिसे रामपुर साइट पर लाया जाता है। योजना शुरू होने पर प्रतिदिन पांच टन से अधिक गीला कचरा मौके पर ही प्रोसेस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी का कहना
नगर निगम रामपुर में बायोगैस प्लांट लगाने के लिए योजना तैयार कर रहा है। कंपनी ने साइट का निरीक्षण कर लिया है। विस्तृत रिपोर्ट बनाकर मंजूरी के लिए जल्द भेजी जाएगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें