फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर परिषद के क्षेत्र और 90 वार्डों को मिलाकर बनेगा नगर निगम

Tue, 14 Jan 2025 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू, एडीसी ऊना महेंंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम के पहले आयुक्त का कार्यभार
विज्ञापन

नगर निगम के लिए बार्ड बंदी, मतदाता सूचियां तैयार करना रहेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना को नगर निगम बनाने के लिए सरकार ने कवायद तेज कर दी है। नगर परिषद ऊना को नगर निगम के दर्जा मिलने के बाद सोमवार को एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने पहले आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। ऊना नगर निगम में 14 पंचायतों को मर्ज किया जाना है, इसे लेकर नगर निगम के सीमा क्षेत्र को प्रस्तावित कर दिया है। आने वाले दिनों ने नगर निगम में कितने वार्ड बनाए जाएंगे, साथ ही कौन-कौन से क्षेत्र को किस वार्ड में रखा जाएगा। इसे लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि नए नगर निगम के वार्डों की पहचान, वार्डबंदी, और मतदाता सूचियों की तैयारी प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। ताकि निगम के चुनाव समय पर और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। कहा कि नगर निगम का संचालन मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सीवरेज से संबंधित समस्याओं का समाधान, शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा बरसात के दौरान शहर में पानी निकासी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए गहन विचार-विमर्श कर एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
ये पंचायतें होंगी नगर निगम में मर्ज
नगर निगम क्षेत्र में ग्राम पंचायत झलेड़ा, रायंसरी, कोटला खुर्द, अजनौली, कोटला कलां लोअर, कोटला कलां अपर, लालसिंगी, अरनियाला अपर, अरनियाला लोअर, मलाहत, टब्बा, रामपुर, कुठार खुर्द और कुठार कलां की पंचायतों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
नगर निगम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही नगर निगम की वार्ड बंदी सहित अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
महेंद्र पाल गुर्जर, कार्यकारी आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें