फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वॉलीबाल में हटली को हरा पीपलू की टीम बनी चैंपियन

Tue, 14 Jan 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हटली में खेलों का महासंगम, भाजपा नेताओं की रही विशेष उपस्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के हटली में सोमवार को संसद खेल महाकुंभ में वॉलीबाल का फाइनल हटली बनाम पीपलू के बीच खेला गया। इसमें पीपलू की टीम विजेता और हटली की टीम उपविजेता बनी। कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ के आयोजक राजेंद्र रिंकू ने बताया कि सोमवार को जसाना और सरोह का मैच हुआ।
इसमें सरोह की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला हटली बी बनाम लाठियाणी के बीच खेला गया। इसमें हटली बी विजेता रही। इसके बाद सेमीफाइनल हटली बनाम पीपलू हुआ। पीपलू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हटली बी बनाम सरोह के बीच खेला गया, जिसमें विजेता हटली बी की टीम रही। इसके बाद पीपलू और हटली की टीम में फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें पीपलू टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा और राज्य भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मदन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से हुआ है। इस महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें