फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने किराया न देने वाले 48 दुकानदारों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय में नगर परिषद की दुकानों का किराया न देने पर 48 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। 15 दिन के भीतर किराया जमा न होने पर नगर परिषद दुकान खाली करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके बाद दोबारा नीलामी की जाएगी। नगर परिषद इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में विभिन्न स्थानों पर दुकानों को किराये पर दे रखा है। इन दुकानों से हर माह किराया वसूल किया जाता है, लेकिन कुछ दुकानदारों ने लंबे समय से नगर परिषद को दुकानों का किराया नहीं चुकाया है। नगर परिषद दुकानों का किराया वसूलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बावजूद कुछ लापरवाह दुकानदार किराया नहीं भर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद ने 48 डिफाल्टर दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। दूसरी तरफ हाउस टैक्स न जमा करने वाले लोगों की भी सूची नगर परिषद तैयार कर रही है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ भी नगर परिषद नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
नगर परिषद ने जारी नोटिस में साफ किया है कि अगर समय अवधि के भीतर दुकानदारों की तरफ से किराया जमा नहीं करवाया जाता है तो उक्त दुकान को खाली करवा कर उसे दोबारा बोली के माध्यम से किराए पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि किराया न भरने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
बॉक्स
एक लाख रुपये अधिक बकाया वालों को नोटिस
नगर परिषद ने एक लाख रुपये से अधिक बकाया राशि वाले दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। इसके बाद अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल पर लाई जा सकती है। नप ने सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि सभी समय पर अपना किराया भर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें