उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली में लगभग 100 पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत 10 लाख की राशि बांटी।
उन्होंने कहा कि हरोली हलके का समग्र विकास तथा गरीब व जरूरतमंद की सेवा करना उनका एकमात्र एजेंडा है। उद्योग मंत्री ने बताया कि हरोली हलके के प्राचीन धरोहर जलाशयों को खूबसूरत बनाया जा रहा है। खूबसूरत रेन शेल्टरों का भी निर्माण किया जा रहा है।
हरोली एक प्रशासनिक हब बना है। यहां एसडीएम, डीएसपी, तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय सहित कई अन्य अहम कार्यालय खुल चुके हैं।
हरोली में 11 करोड़ से सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। 13 करोड़ से मिनी सचिवालय भी बनने जा रहा है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हरोली हलके को कई विकासात्मक तोहफे मिले हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हरोली हलके में डेढ़ हजार नए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले स्वीकृत हुए हैं।
इन्हें मिले चेक
उद्योग मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए। इसमें हलेड़ा की निरंजन कौर को डेढ़ लाख, सैंसोवाल के कश्मीरी लाल, दुलैहड़ के सुरिंद्र सिंह, पोलियां बीत की शिंदो देवी, सैंसोवाल के तारा चंद व बाथू की आशा देवी को 51-51 हजार के चेक दिए गए।
ये रहे मौजूद
हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, सुभद्रा देवी, मधु धीमान, विनोद बिट्टू, राकेश दत्ता, गुरमुख राणा, रणदेव काकू, उर्मिला, हंस राज, पवन राणा, जसपाल जस्सा, रामप्रसाद, सतपाल सैणी, एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी अमित शर्मा, तहसीलदार विजय राय, बीडीओ राज कुमार कंवर, श्रम अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा, आरके धीमान, उपनिदेशक उद्योग अंशुल धीमान सहित अन्य उपस्थित थे।