उप मुख्यमंत्री हरोली कॉलेज के शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करते और प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की प्
हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से राजकीय महाविद्यालय हरोली में में एमएससी तथा लॉ की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या वर्तमान लगभग 500 से बढ़ाकर अगले वर्ष 1000 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास का अभी पहला चरण पूरा हुआ है और इसके समग्र विकास के लिए भविष्य में भी हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र में अब तीनों महाविद्यालय अपने-अपने भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा का मजबूत आधार तैयार हुआ है। वह शनिवार को 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली के नए शैक्षणिक भवन का लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
बाक्स
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली महाविद्यालय में वर्तमान में बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीएससी (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल), एमकॉम तथा राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास और हिंदी विषयों में एमए की पढ़ाई संचालित हो रही है। इस शैक्षणिक सत्र से पीजीडीसीए तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। इसके अतिरिक्त बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और जूलॉजी विषयों के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूलर विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना भी की जा रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रंजीत सिंह राणा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देश राज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, सुरेंद्र पाल कौर एवं ज्योति वाला, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ सहित आदि उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री हरोली कॉलेज के शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करते और प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की प्
उप मुख्यमंत्री हरोली कॉलेज के शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करते और प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की प्