ऊना। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर एक अक्तूबर को जिला मुख्यालय पहुंचकर दुकानदारों के साथ केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म के तहत किए गए सुधारों पर चर्चा करेंगे।
जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के रोटरी चौक से सुबह 10:00 बजे सांसद और विधायक मुख्य बाजार के दुकानदारों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद सांसद ग्राम पंचायत चढ़तगढ़ पहुंच कर दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण भी करेंगे।