जोल (ऊना)। युवाओं में कौशल विकास तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार और कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (एसईडीआई) ऊना के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौते पर राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार की ओर से प्राचार्य डॉ. बलविंदर राणा ने हस्ताक्षर किए जबकि कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान (एसईडीआई) ऊना की ओर से रमेश ठाकुर और प्रवीण सैनी ने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
समझौते के तहत चौकीमन्यार कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम, उद्यमिता जागरूकता कार्यशालाएं तथा कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। प्राचार्य डॉ. बलविंदर राणा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यह पहल यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।