पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को चिंतपूर्णी माता रानी के दर्शन के उपरांत माता का चित्र भ
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर और आचार्य रविंदर ने माता के चरणों में हाजिरी लगाई। हरपाल कौर ने मंदिर में बड़ के पेड़ से मौली भी खोली। उन्होंने पंजाब चुनाव से पहले यह मौली बांधकर बेटे भगवंत मान की जीत की अरदास लगवाई थी।
मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर ने माता रानी के चरणों में बेटे की जीत का शुकराना अदा किया। पारिवारिक पुरोहित और मंदिर के पुजारी राजन कालिया, नवीन कालिया ने विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मान परिवार की अरदास लगवाई। मंदिर के पुजारी राजन कालिया, पुजारी रविंद्र छिंदा, नवीन कालिया ने हरपाल कौर को माता रानी का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दर्शन करने के पश्चात हरपाल कौर ने पार्टी की सफलता के लिए हवन में आहुतियां डाली और पंजाब प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई वचित्र सिंह, प्लाटून कमांडर सोहन लाल व अन्य मौजूद रहे।