फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, महिला की मौत

Fri, 05 Jun 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलेड़ा में एक प्रवासी महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में साक्षी अरोड़ा पत्नी सुदर्शन सिंह निवासी वार्ड-4 रायंसरी ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी पठानकोट, हाल निवासी झलेड़ा अपनी पत्नी बबली और बच्चों सहित उनकी कृषि भूमि पर मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा कि मंगलवार को घरेलू विवाद और कथित मारपीट से परेशान होकर बबली ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं उसके पुत्र युवराज ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। युवराज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर घटना के बाद से महिला के पति का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


-

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही महिला के पति की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें