फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह बारिश ने दिलाई हल्की राहत चंद घंटों बाद तेज धूप से आफत

Sat, 23 May 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में सुबह के समय हल्की बारिश के बीच छाता लेकर जाती युवतियां।संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से भट्टी की तरह तप रहे शहर का मौसम अचानक बदल गया।
विज्ञापन

सुबह आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की सुबह बच्चे झमाझम बारिश का लुत्फ उठाते हुए स्कूल पहुंचे।
हालांकि दोपहर तक मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। सुबह बारिश ने हल्की राहत दिलाई लेकिन चंद घंटों बाद तेज धूप निकलने से आफत आ गई।
मौसम विभाग के अनुसार ऊना का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के बाद शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही नजर आई। किसानों ने भी मौसम परिवर्तन को राहत भरा बताया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गर्मी के कारण फसलों और सब्जियों पर असर पड़ रहा था लेकिन बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दूसरी ओर बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
बता दें कि बीते एक सप्ताह से ऊना में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया था। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था।
लगातार बढ़ रही गर्मी से बिजली और पानी की मांग भी बढ़ गई थी। बीते कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के कारण ऊना भट्टी की तरह तप रहा था। शहर की सड़कें और बाजार दोपहर के समय पूरी तरह सूनी रहती थी। शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें