फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचे में हुआ है व्यापक बदलाव : मुकेश अग्निहोत्री

Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पालकवाह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को सम्बो​धित करते उपमुख्यमंत्री मुकेश ​अ​ग्नि
विज्ञापन
हरोली के पालकवाह में हुआ सम्मान समारोह बोले- उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में 85 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले जिले के 50 स्कूलों के 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई नामी संस्थान स्थापित हुए हैं। उपमुख्यमंत्री हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए रखे समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस समारोह में जिला ऊना के विभिन्न शिक्षा बोर्डों की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 50 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनिंग तकनीकी संस्थान (आईआईएफटी), भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम), भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान(ट्रिपल आईटी) विभिन्न मेडिकल कॉलेज़ और पीजीआई चंडीगढ़ का सैटेलाइट सेंटर जैसे कई संस्थान स्थापित हुए हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक अपने पांव पसार चुका है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां प्रदेश सरकार सख्ती से कार्य कर रही है, तो वहीं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आय के साधन बढ़ाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग में ही मनचाहा वाहन नंबर प्राप्त करने के लिए खुली बोली के माध्यम से सरकार को लगभग 15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। प्रदेश में 22 हजार मेगावाट विद्युत दोहन की क्षमता है, जिसमें से लगभग 11 हजार मेगावॉट पन विद्युत क्षमता का दोहन कर लिया गया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में भू-जल स्तर नीचे गिर रहा है ऐसे में पानी की जरूरतों को पूर्ण करने के लिए आने वाले समय में भाखड़ा और पौंग डैम से पानी की योजनाएं निर्मित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कहा कि हमारे तालाब भू-जल स्तर को रिचार्ज करने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा जंगली जानवरों एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने जिला में ऐसे किसी भी पुराने प्राचीन तालाब को बंद कर अन्य दूसरी किसी प्रकार की गतिविधि न चलाने के बारे में लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए अपनी ओर से एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर आबकारी एवं कराधान के उप आयुक्त विनोद डोगरा, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेंद्र कौशल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के प्रधान विनोद बिट्टू सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
बॉक्स
उस व्यवसाय का करें चुनाव, जिसमें जुनून हो : डीसी
उपायुक्त जतिन लाल ने बच्चों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए उस व्यवसाय का चुनाव करें, जिसके प्रति उनमें जुनून है। उन्होंने बच्चों से स्वयं को आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति को अभिभावक और अध्यापक एक अच्छा दोस्त बनकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे जीवन में हमेशा सीखते रहें तथा दिमाग को खुला रखें तथा जो भी कार्य करें उसमें अपना शत-प्रतिशत देने का भरसक प्रयास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें