फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने वितरित किए 11.68 लाख रुपये की चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, सीएम समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए कृत संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र के पात्र परिवारों को 11 लाख 68 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

अंब विश्राम गृह में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में चेक प्रदान करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंच रहा है।



इस कार्यक्रम में कमजोर परिवारों की 13 बेटियों के विवाह के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये, मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 1 लाख 68 हजार रुपये, मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख 75 हजार रुपये, तथा ऐच्छिक निधि से 5 लाख रुपये के चेक लाभार्थियों को प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ने उपस्थित लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

विधायक बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में मंदिर न्यास, मुख्यमंत्री राहत कोष तथा सुख आश्रय जैसी योजनाओं के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों और बेसहारा लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें