फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बताएं तीन साल में कौन सी योजनाएं लाईं : बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक ने सुक्खू सरकार और चिंतपूर्णी के विधायक पर बोला जुबानी हमला
विज्ञापन

कहा, गलत प्राथमिकताओं के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक उठाएंगे मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में गहराते वित्तीय संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सुक्खू सरकार और चिंतपूर्णी के विधायक पर तीखा प्रहार किया है। चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि अगर सरकार यह दावा कर रही है कि प्रदेश के पास विकास योजनाओं के लिए धन नहीं है तो विधायक सुदर्शन बबलू यह स्पष्ट करें कि पिछले तीन वर्षों में उन्होंने कौन-सी ठोस विकास योजना प्रस्तुत की, जिसका शिलान्यास और उद्घाटन उन्होंने स्वयं किया हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि सरकार के शेष दो वर्षों में भी जनता के विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध नहीं होता है तो फिर जनता को भ्रमित करने के बजाय नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधायक को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। बलबीर सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज और सरकार की गलत प्राथमिकताओं के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ी तो इसे सड़कों से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार को कार्निवल की सरकार करार देते हुए तंज कसा कि सरकार के पास हर साल कार्निवल, जश्न और उत्सव मनाने के लिए तो पर्याप्त धन है, लेकिन आम जनता के कल्याण और विकास कार्यों के लिए संसाधनों की कमी बताई जा रही है। आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्ज लेकर प्रदेश को आर्थिक संकट में धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें