फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवक के क्वार्टर से पकड़ा 2.43 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
टाहलीवाल में 2.43 ग्राम हेरोइन के साथ पकडा़ आरोपी पुलिस के साथ ।स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। जिला ऊना पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ के दिशा निर्देशों पर चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील संख्यान के नेतृत्व में नंगल कला टाहलीवाल में एक युवक के क्वार्टर में दबिश देकर 2.43 ग्राम चिट्टा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में युवक रजत पुत्र मदन लाल निवासी गांव सपोरी तहसील अंब जिला ऊना से संबंध रखता है। कमरे में चिट्टा के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे फॉयल पेपर, जले हुए नोट को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पे लगा रही है। जिन पर सभी अभिभावकों को आगे आकर इस कुरीति को खत्म करने में सहयोग करना चाहिए। युवक चिट्टा कहां से लाया है और ऊना में इसका नेटवर्क किसके साथ है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज करके आगामी जांच के लिए पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे की व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें