फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो बच्चों सहित लापता महिला को 12 घंटे में ढूंढा

Fri, 13 Mar 2026 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घंगरेट गांव की रहने वाली एक महिला, जो अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई थी, उसे चिंतपूर्णी पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। महिला के पति द्वारा चिंतपूर्णी पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रही थी और बिना बताए अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई थी। परिजनों ने जब काफी देर तक महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी जयराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। एएसआई अनुज शर्मा सहित पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश करते हुए महिला और उसके दोनों बच्चों को तलवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षित ढूंढ निकाला। पुलिस ने महिला और बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें