ऊना। जिला मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अंब में तैनात महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर गहरा रोष जताया है। एसोसिएशन के सचिव विवेक शारदा ने बताया कि एसोसिएशन के पास अंब में तैनात महिला डॉक्टर ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके कहा गया है कि वह ड्यूूटी पर थी। ऐसे में वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को उचित दूरी रखने का दिशा-निर्देश भी दे रही थी। एकाएक एक युवक अपने वृद्ध पिता को लेकर अस्पताल में दिखाने आया। वह अन्य मरीजों की परवाह किए बिना सीधा आगे आकर महिला डॉक्टर से तत्काल संपर्क साधना चाह रहा था। जब महिला डॉक्टर उसे नियमानुसार पालन करने का संयम बरतने को कहा तो वह अकारण ही भड़क गया।
महिला डॉक्टर के अनुसार वह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा कि उसको सोशल मीडिया पर देख लिया जाएगा। हालांकि डॉक्टर ने बहुत ही संयम बरतने को कहा, लेकिन वह न माना और अनदेखी के इल्जाम लगाते हुए अस्पताल में ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धौंस जमाने लगा। महिला डॉक्टर ने इस बारे लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों और मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन से की। जिला मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव विवेक शारदा ने कहा है कि अगर निश्चित समयावधि के भीतर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी युवक के महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर समुचित कार्रवाई नहीं की तो वे संघर्ष का रुख अख्तियार करेंगे।