रामनगर में आग लगने से पशुशाला एवम 50 क्विन्टल तूड़ी जल कर राख
- फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के रामनगर पंचायत में स्लेटपोश गोशाला में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि गोशाला में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
गोशाला में आग लगने से इसमें रखी हुई करीब 50 क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। रामनगर पंचायत में सतपाल सिंह पुत्र प्रीतम चंद की गोशाला में रविवार देर रात करीब 11 बजे अचानक आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना अंब पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। गोशाला में भड़की आग ने कुछ ही देर में गोशाला सहित उसमें रखी करीब 50 क्विंटल तूड़ी को जला कर राख कर दिया। गांव वासियों और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गोशाला में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित सतपाल सिंह ने बताया कि आग से 50 क्विंटल तूड़ी सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। इससे उसे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर गोशाला में आग लगने की घटना की जांच शुरू कर दी है।