फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पितृ पक्ष से पहले बाजार में छाई मंदी, महंगाई ने बिगाड़ा खरीदारी का गणित

Wed, 23 Sep 2026 05:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही गगरेट के बाजार में मंदी का दौर देखने को मिल रहा है। एक ओर पितृ पक्ष शुरू होने से पहल लोग नई खरीदारी से परहेज कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती महंगाई ने भी आम ग्राहक का बजट बिगाड़ दिया है। जरूरी सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहक बाजार पहुंचकर खरीदारी तो कर रहे हैं लेकिन पहले की तुलना में कम सामान खरीद रहे हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाजार में इन दिनों दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। कपड़े, जूते, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान सहित अन्य दुकानों पर ग्राहक अपनी जरूरत का सामान लेने से पहले कीमतों की तुलना करते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के कारण लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है। ग्राहक जरूरी सामान को प्राथमिकता दे रहे हैं और गैर-जरूरी खरीदारी को फिलहाल टाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र, करवाचौथ, धनतेरस और दीपावली पर तथा शादियों के सीजन में खरीदारी बढ़ने की संभावना है।




महंगाई के कारण अब पहले की तरह खुलकर खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। सामान की कीमतें बढ़ने से घर का बजट प्रभावित हुआ है। फिलहाल पितृ पक्ष के कारण भी खरीदारी कम है लेकिन त्योहार आने पर जरूरी सामान की खरीदारी करनी ही पड़ेगी।
विज्ञापन

-इंद्रजीत, निवासी गगरेट





त्योहार और शादियों के सीजन में खरीदारी बढ़ती है लेकिन महंगाई के कारण लोग पहले ही अपने बजट के हिसाब से ही सामान खरीद रहे हैं। पहले जहां लोग एक साथ कई चीजें खरीद लेते थे, अब जरूरत के सामान को प्राथमिकता दी जा रही है।
-निर्भय जसवाल, निवासी बड़ोह





इन दिनों बाजार में मंदी का असर साफ दिखाई दे रहा है। पितृ पक्ष के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम है और महंगाई के चलते खरीदारी भी सीमित हो गई है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार को गति मिलेगी।
-विकास विक्की, दुकानदार, गगरेट

-



महंगाई का असर बाजार के कारोबार पर भी पड़ा है। ग्राहक दुकान पर पहुंच रहे हैं लेकिन खरीदारी करते समय बजट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। त्योहारी और विवाह सीजन में यदि खरीदारी बढ़ती है तो बाजार में लंबे समय से बनी सुस्ती दूर हो सकती है।
विज्ञापन

योगेश शोकू, दुकानदार, गगरेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें