फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बाजार ग्राहकों से गुलजार, रौनक लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाजार खुले रखने के समय में बदलाव और बस सेवा शुरू होने के साथ ऊना के बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखी। बाजार में कपड़े सहित मनियारी की दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करते नजर आए। कई दुकानदार दुकानों पर ग्राहक न होने के चलते मायूस दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को लोगों ने ज्यूलर्स की दुकानों पर आभूषणों की खरीदारी की। इसके अलावा कई लोगों ने रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। कई ग्रामीणों इलाकों में बस सेवा न होने से सोमवार को कई लोग बाजारों में नहीं आए पाए। कुछ हिस्सों से बसें चलने पर ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जरूरी कामकाज निपटाए। दुकानें बंद करने का समय पांच बजे तक होने पर व्यापारी वर्ग समेत ग्राहक खुश हैं। इस निर्णय से अब ग्राहकों को भी शॉपिंग करने का काफी समय मिलेगा। बाजार खुले रहने का समय बढ़ने से आने वाले समय पर कारोबार में तेजी देखी जा सकती है, लेकिन लोगों को कोविड नियमों का भी ध्यान रखना होगा।
निजी वाहनों में जाना पड़ रहा बाजार: कमला
कमला देवी ने बताया कि गांवों में बस सेवा न होने से उन्हें निजी वाहनों में खरीदारी करने जाना पड़ रहा है। शादी समारोह के लिए खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे हैं।
विज्ञापन

कारोबार बढ़ने के आसार: प्रिंस
ऊना बाजार के आभूषण कारोबारी प्रिंस राजपूत का कहना है कि बाजार खुलने की समय सारिणी में बदलाव से कारोबार बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि बस सेवा पूरी तरह न चलने से कई ग्रामीण इलाकों से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बाजार में कारोबार मंदा : सतवीर
जीवन मार्किट के रेडीमेड कपड़ा कारोबारी सतवीर सिंह का कहना है कि बाजार में पहले जैसे काम नहीं है। उन्होंने बताया कि बाजार में अभी तक कारोबार मंदा चल रहा है।
बाजार में पहले जैसा फ्लो नहीं : संजीव
जीवन मार्किट में मनियारी की दुकान करने वाले संजीव कुमार ने बताया कि बाजार में अभी तक दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक पहले की तरह बाजार में फ्लो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें