फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर राज्यीय बस सेवा न मिलने टैक्सी में गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्थान आईएसबीटी ऊना, समय दोपहर 12:50। यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। काउंटर पर कुछ बसें खड़ी हैं। बसों के भीतर जाने पर कई बसों में 10 से 15 यात्री तो कई बसों में 40 से 50 प्रतिशत सवारियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर लोग गंतव्य के लिए बसें जाने के लिए कर्मियों से पूछते हुए नजर आए। समयसारिणी का पता नहीं होने के कारण कई यात्रियों को घंटों तक बस अड्डे में इंतजार करना पड़ा। नादौन, कांगड़ा और मैहतपुर के लिए बसें काउंटर पर लगी हुई थी, लेकिन यात्री 40 फीसदी से कम ही बैठे नजर आए। परिचालक गंतव्य का नाम लेते हुए आवाजेें लगाकर यात्रियों को बुला रहे। करीब 35 दिन के बाद चली एचआरटीसी बसों में पहले दिन एसओपी के अनुसार सवारियां बिठाई गईं। हालांकि बस अड्डे में सोमवार को कोई भी निजी बस नहीं दिखी। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने तय बस रूटों के अन्य रूटों पर भी बसें चलाई।
बस में सकेंगे सस्ता सफर : शमशेर सिंह
दोपहर 12: 55 बजे ऊना से मैहतपुर जा रही बस में सवार शमशेर सिंह ने बताया कि वे भोटा से आए हैं। वे बद्दी जा रहे हैं। बस सेवा शुरू होने से सस्ते सफर में घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

बसें चलने से मिली राहत: इंद्र सिंह
बस का इंतजार कर रहे कांगड़ा के इंद्र सिंह ने बताया कि वे बद्दी से कांगड़ा जा रहे हैं। बसें चलने से महंगे सफर से निजात मिली है।
समय सारिणी पता न होने से परेशानी: अभिषेक
जसूर के लिए बस का इंतजार कर रहे अभिषेक कुमार ने बताया कि बसों की समय सारिणी पता न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बस चलने से लोगों को सहूलियत मिली है।
बसें चलने से होगा फायदा: बृजवाला
ऊना से कांगड़ा के राजा के तलाब जा रही बृजवाला ने बताया कि बसें चलने से सभी को फायदा होगा। इधर-उधर जाने के लिए निजी वाहनों या टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन अब बसें चल पड़ी हैं।
चंडीगढ़ जाने के लिए तीन हजार में की टैक्सी: शाम लाल
कांगड़ा के राजा के तालाब से ऊना बस एक परिवार पहुंचा। चंडीगढ़ जा रहे शाम लाल ने बताया कि अंतर राज्य बस सेवा शुरू न होने से उन्हें तीन हजार रुपये किराए की टैक्सी में चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें