फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, फाइनेंस कंपनी पर तंग करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल के मोहल्ला राजनगर में तीन बेटियों के पिता सुधीर शर्मा का शव घर में फंदे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी से तंग आकर सुधीर ने खुदकुशी की है। सुधीर शर्मा सब्जी का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। नंगल में फाइनेंस कंपनियों के दबाव के कारण हुई दूसरी आत्महत्या की घटना है। इससे पहले भी दो बेटियों की विधवा मां ने इसी तरह के दबाव में आकर नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुधीर शर्मा के भाई भी सब्जी की फड़ी लगाकर परिवार का पालन करते हैं। हाल ही में काम में नुकसान होने के कारण सुधीर शर्मा ने किसी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था, लेकिन व्यवसाय मंदा होने के चलते वह कर्ज की किस्तें चुका नहीं पा रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओर से सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें