फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.52 क्विंटल भुक्की बरामद

Sat, 01 Aug 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम भुक्की (डोडा, चूरा-पोस्त) बरामद की है। मामले में पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले एक वाहन से एक क्विंटल 62 किलो 640 ग्राम भुक्की बरामद हुई जबकि आरोपियों की निशानदेही पर लमलेहड़ा क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से दो क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम भुक्की और बरामद की गई।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वीरवार मध्यरात्रि थाना मैहतपुर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ फतेहपुर मंदिर के समीप ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर नाकाबंदी कर रहे थे। रात करीब 12:10 बजे पुलिस ने पंजाब नंबर की गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में रखी आठ बोरियों से एक क्विंटल 62 किलो 640 ग्राम भुक्की बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से वाहन चालक जोगा सिंह (41) निवासी गांव दिनोवाल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर और उसके साथी हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव पंडोरी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने लमलेहड़ा क्षेत्र में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। वहां से साढ़े 14 बोरियों में भरी दो क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम भुक्की बरामद हुई। दोनों बरामदगियों के बाद कुल बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा चार क्विंटल 52 किलो 660 ग्राम रही, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें