उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने प्रवास के तीसरे दिन भी विकास की सौगातें बांटने का सिलसिला जारी रखा। उन्होंने बीत क्षेत्र में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण तथा शिलान्यास किए। उद्योग मंत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र के बीटन कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से एमए अंग्रेजी की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। यहां साइंस और कामर्स की कक्षाएं भी शुरू की गई हैं। बीटन कॉलेज के भवन पर भी सरकार साढ़े सात करोड़ खर्च कर चुकी है। पूबोवाल को आईटीआई प्रदान की गई है और 2 करोड़ से इसका भव्य भवन बन रहा है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ 15 लाख खर्च करके अजौली-लालूवाल सड़क चकाचक की गई है।
उन्होंने उद्योग विभाग की ओर से सिंगा में 50 लाख और हलेड़ा बिलना में 25 लाख की लागत से बनाए जाने वाले सामुदायिक भवनों का नींव पत्थर रखने सहित ललड़ी और गोंदपुर जयचंद में उद्योग विभाग की ओर से 15-15 लाख की लागत से निर्मित खूबसूरत रेन शेल्टरों का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने पूबोवाल में 20 लाख की लागत से निर्मित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अतिरिक्त भवन और हलेड़ा बिलना में 27 लाख की लागत से निर्मित रास्ते का लोकार्पण करके जनता को विकास की सौगातें दीं। उन्होंने अगले सप्ताह तक हलेड़ा बिलना में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोलने और बिलना में नलकूप स्वीकृत करने का एलान भी किया। हलेड़ा बिलना की पंचायत ने पगड़ी और तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि 42 लाख की लागत से बीत क्षेत्र में पानी पहुंचाने और यहां के खेतों की प्यास बुझाने का संकल्प साकार किया जा रहा है। इसके तहत 18 नलकूप ड्रिल किए जा चुके हैं और सिंगा, बीटन और अमराली में वाटर टैंक बनाए जा रहे हैं।
गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्ला और भडियारा के लिए अलग जलापूर्ति योजना तैयार की गई है। गोंदपुर जयचंद में 1 करोड़ की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर किए जा चुके हैं। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस काम को गति देने के लिए जल्दी शिलान्यास का दिन तय करें। वहीं, रिज मैदान में लगे राष्ट्रीय ध्वज की तर्ज पर गोंदपुर जयचंद गांव में एक विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। यहां 18 लाख की लागत से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के निर्माण के लिए जल्दी टेंडर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गोंदपुर बुला में पौने दो करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जबकि पूबोबाल में एक करोड़ की लागत से पार्क पूरा होने को है।
इनसेट
इस अवसर पर हरोली ब्लॉक कांगे्रस अध्यक्ष रणजीत राणा, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, जिला परिषद सदस्य सुभद्रा देवी, सिंगा की प्रधान सुषमा देवी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र चड्ढा, उपप्रधान मोहन लाल, हलेड़ा बिलना की प्रधान बलविंद्र कौर, उपप्रधान भजन सिंह , बीडीसी सदस्य अवतार सिंह, गोंदपुर जयचंद के उपप्रधान मोहन लाल, मास्टर राजकुमार, मास्टर दिलबाग सिंह, ललड़ी की पूर्व प्रधान सुखविंद्र कौर, उपप्रधान कै. मैंहगा सिंह, मास्टर प्रकाश, मास्टर प्रेम, सूबेदार ज्ञान सिंह, श्याम चडढ़ा, सुरेश जोशी, बनवारी, डज्ञ. भरत, ज्ञान सिंह , इकबाल सिंह बाली, एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएफओ आरके डोगरा, उपनिदेशक उद्योग अंशुल धीमान, एक्सियन जीएस राणा, मुकेश हीरा, विकास बक्शी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।