फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी वासियों ने नगर निगम का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना द्वारा चलाए जा रहे विशेष डीसिल्टिंग एवं सफाई अभियान के तहत भड़ोलियां-चंद्रलोक कॉलोनी की नाले की पुरानी समस्या का निवारण निगम प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। समस्या के समाधान पर कॉलोनी की रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को बाकायदा ज्ञापन सौंप कर धन्यवाद प्रकट किया। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप राणा, अंशुल, जोगिंदर सिंह और केके सहगल शामिल रहे।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने निगम प्रशासन की त्वरित कार्यवाही और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से उन्हें बरसात के दिनों में जल भराव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष सफाई एवं डीसिल्टिंग अभियान शहर की अन्य कॉलोनियों और प्रभावित इलाकों की समस्याओं के समाधान में भी निर्णायक साबित होगा। -संपादित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें