फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह छाए हल्के बादल, दोपहर को मौसम साफ होने से बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में बुधवार को सुबह के समय हल्के बादल छा जाने के बाद दोपहर को मौसम साफ हो गया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिला में बीते दो दिन से लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बुधवार को भी जिले में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। इस दौरान लोगों को तेज धूप से बचने के लिए छातों का प्रयोग करना पड़ा। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जिले में 20 जून को लेकर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन मौसम साफ रहने के चलते अब किसान खेतों में सिंचाई और खरपतवार हटाने के लिए जुट गए हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 20 जून को लेकर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें