फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलमेहड़ा में तेंदुए के आतंक से दहशत

Sat, 26 Mar 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
तेंदुअा - फोटो : तेंदुअा
विज्ञापन
क्षेत्र की तलमेहड़ा पंचायत में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। चार दिन पहले दिनदहाडे़ तेंदुए ने एक पशुशाला में घुस कर बछड़े को मार कर उसे वहां से उठा ले गया। सरनोटी गांव के बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी पालतू गाय पशुशाला में उसके बछड़े सहित बांधी हुई थी कि दिनदहाड़े अचानक तेंदुआ घुसा और बछड़े को मार डाला। स्थानीय पंचायत प्रधान अशोक शर्मा, उपप्रधान जीवन सिंह, डीहर पंचायत प्रधान बलदेव सिंह, उपप्रधान रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा, अश्वनी कुमार, विजय शर्मा, अजय शर्मा, राजवीर, राकेश, रोशन, रोहित, अमन, विवेक, राजेश, रोशन लाल, नरेंद्र धीमान, पाल सिंह आदि ने बताया कि इससे पहले तेंदुआ गांव चड़ोली, चंबोआ, डीहर, राजपुरा आदि गांवों में कई पालतू पशुओं को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक के चलते घरों से अकेला बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रत्न कश्यप का कहना है कि मामला उनके ध्यान में है। विभागीय टीम के सदस्यों को उस स्थान के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें