फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी में तेंदुए की दहशत

Sat, 03 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीबीएमबी की रिहायशी कॉलोनी में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। दस दिन बीत जाने के बावजूद लोगों में तेंदुए का डर बना हुआ है। हालांकि, वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


वहीं, नाइट विजन कैमरों की मदद भी ली जा रही है। स्थानीय लोगों में तेंदुए का भय इस तरह बना है कि लोगों ने अब सांय की सैर ही करनी बंद कर दी है। रात होते ही नंगल अस्पताल मार्ग सुनसान होने से लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गर्माया हुआ है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अब तक गाय और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। उधर, रेंज अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि वन विभाग के गार्ड और बीबीएमबी अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों ने सर्च अभियान चला रखा है। रात को नाइट विजन कैमरों के साथ गश्त भी की जा रही है। इसी के तहत पिंजरे भी लगाए गए हैं।  उन्होंने कहा कि पैरों के निशान पाए जाने पर इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें