फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक से अचानक चली गोली, युवक घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव धमांदरी में बंदूक से अचानक चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद 108 की मदद से युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान लखविंद्र निवासी धमांदरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने 10 बजे दर्शन सिंह के घर के समीप जंगल से पशु गुजर रहे थे। पशुओं को भागाने के लिए लखविंद्र सिंह ने पिता की बंदूक उठाई और जंगल की ओर भाग गया। इसी दौरान लखविंद्र रास्ते में गिर गया और बंदूक से अचानक निकली गोली युवक की दांई टांग पर जा लगी। घायल युवक को परिजन घर लेकर आए और इसकी सूचना 108 को दी। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से ऊना अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। अभी युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें