फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम में शामिल पंचायत क्षेत्रों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए पंचायत क्षेत्रों में बरसात के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों, संपर्क मार्गों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों तथा सरकारी परिसरों के आसपास उगी झाड़ियों की व्यापक स्तर पर कटाई की जाएगी। इसके साथ ही गंदी और जाम नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने बरसात के मौसम को देखते हुए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है, जहां लंबे समय से झाड़ियां बढ़ चुकी हैं और नालियों में गाद, प्लास्टिक तथा अन्य कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर बरसात के दौरान पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए निगम की सफाई टीमों को चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अभियान के दौरान नालियों से गाद और कचरा निकालने के अलावा सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों, खरपतवार और अन्य अवांछित वनस्पतियों को हटाया जाएगा। निगम की टीमें नियमित रूप से सफाई कार्य की निगरानी करेंगी।


नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए पंचायत क्षेत्रों में नालों की सफाई, सड़क व रास्तों से झाड़ियां आदि साफ करने के लिए अभियान चलेगा। इसी माह में इन क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें