फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में विधिक सेवा प्राधिकरण सेवा का हेल्प डेस्क शुरू

Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब कानूनी सहायता के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में विधिक सहायता हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इस हेल्प डेस्क के माध्यम से सड़क हादसों के पीड़ितों व अन्य जरूरतमंद लोगों को अस्पताल परिसर में ही निशुल्क कानूनी परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। आमजन 15100 टोल फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
हेल्प डेस्क पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष प्रतिनिधि तैनात रहेगा। प्रतिनिधि मरीजों और उनके परिजनों को दुर्घटना के बाद अपनाई जाने वाली कानूनी प्रक्रिया के तहत मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें