फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास कार्यों में ढिलाई नहीं होगी बर्दाश्त : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने आपदा प्रबंधन की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


कहा, दफ्तरों में रिपोर्ट बनाने से जनता की तकलीफें नहीं होंगी खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/ बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आपदा के पुनर्वास कार्यों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को बंगाणा मुख्यालय और डीआरडीए हाल ऊना में आयोजित आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अधिकारियों को आपदा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम आप नहीं करेंगे और खामियाजा मुझे भुगतना पड़ेगा। उनकी 27 पंचायतें ऊना मुख्यालय के कार्यक्षेत्र में आती हैं और हर पंचायत में इस बार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में उनके नुकसान की भरपाई करवाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वह क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने के आदेश दिए और कहा कि केवल दफ्तरों में बैठकर रिपोर्ट बनाने से जनता की तकलीफें खत्म नहीं होंगी। गांव-गांव जाकर नुकसान का सही आकलन करें ताकि पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्वास कार्य में देरी से बढ़ रहा असंतोष
विधायक ने कहा कि राहत और पुनर्वास कार्य में देरी से जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इसलिए समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे किए जाएं। वे स्वयं अगले सप्ताह से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे और सीधे जनता से फीडबैक लेकर प्रशासनिक रिपोर्ट की हकीकत की जांच करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें