फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन में कवर्ड वाशिंग लाइन के लिए जल्द होगी भूमि अधिग्रहण

Wed, 07 Aug 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों को मिलनी है वाशिंग की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने दिल्ली मुख्यालय भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन में प्रस्तावित विकास कार्यों में वाशिंग लाइन निर्माण को लेकर एक कदम आगे बढ़ गया है। रेलवे बोर्ड अंबाला की ओर से उत्तर रेलवे मुख्यालय दिल्ली को पत्र लिखकर जल्द भूमि अधिग्रहण के संबंध में उचित समाधान की मांग उठाई है।
उक्त पत्र पर अब कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से भी सहयोग करने को कहा जाएगा, ताकि वाशिंग लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण हो सके। प्रक्रिया के बाद दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन के लिए (डीएलपीसी) पर नई कवर्ड वाशिंग लाइन का निर्माण होता दिखेगा। वाशिंग लाइन से परिसर में स्वच्छता सहित यात्रियों को भी स्वच्छ सुविधाएं मिलेंगी। वाशिंग लाइन के बनने पर नंगल डैम तक वापस धुलाई के लिए जाने वाली सभी ट्रेनें यहीं सुविधा का लाभ ले पाएंगी। दूसरा वाशिंग लाइन से चंडीगढ़ स्टेशन तक आने वाली ट्रेनों का भी दौलतपुर स्टेशन तक विस्तार संभव होगा।
विज्ञापन

दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का ढांचागत बेहतर होगा और साथ ही साथ भविष्य में इससे हिमाचल के लिए और अधिक ट्रेनें उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बता दें कि दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर करीब 43 करोड़ से ज्यादा की लागत राशि से विकास व उन्नयन कार्यों को मंजूरी केंद्र सरकार क पूर्व कार्यकाल में मिल गई थी। इसी राशि के बीच यहां वाशिंग लाइन बनेगी। फिलहाल रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल ने इसके कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में कदम आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

यह मुख्य कारण
जिले में दौलतपुर चौक प्रदेश की एकमात्र ब्राडग्रेज लाइन का अंतिम बड़ा स्टेशन है। भविष्य में यहां से तलवाड़ा होते हुए पठानकोट एवं जम्मू तक रेल लाइन विस्तार होगा। इस पर दौलतपुर चौक से आगे कार्य जारी है, लेकिन दौलतपुर चौक तक पहुंचने वाली कई ट्रेनें यात्रियों को उतारने के बाद धुलाई के लिए लगभग 70 किलोमीटर का सफर कर नंगल डैम स्टेशन तक पहुंचती हैं, वापसी में यह सफर दोगुणा हो जाता है। इससे रेलवे बोर्ड को राजस्व एवं समय का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए अलग लाइन बनने के बाद इसका लाभ मिलेगा।
-
वाशिंग लाइन के संबंध में एक पत्र मुख्यालय को लिखा गया है। इसके भूमि अधिग्रहण के संबंध में मांग उठाई गई है।
-मनदीप भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें