18 विद्यालयों के 57 मेधावियों को किया सम्मानित
ठाकुरद्वारा गौरी शंकर मंदिर समिति ने किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना )। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठाकुरद्वारा गौरीशंकर मंदिर समिति (पंजीकृत) ने क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के 12वीं कक्षा के मेधावियों को स्वामी सेवानंद गिरी अवार्ड से नवाजा है। ऊना जिला के सीमावर्ती सरकारी स्कूलों तथा पंजाब के नंगल इलाके के कुछ सरकारी स्कूलों में जाकर उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिन्होंने 12वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया था। कमेटी की ओर मेधावी छात्र छात्राओं को नकद राशि, प्रमाणपत्र तथा स्वामी सेवानंद गिरी जी की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक प्रदान की जाती है। ठाकुरद्वारा गौरी शंकर मंदिर समिति (पंजीकृत) विभौर की ओर से इस वर्ष 18 सरकारी विद्यालयों के 58 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भारद्वाज की मानें तो स्वामी जी का लगाव स्कूली बच्चों की शिक्षा को लेकर रहा है। वे सदैव स्कूलों में जाकर बच्चों की आर्थिक सहायता किया करते थे। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से सुभाष चंद्र भारद्वाज, प्रो. बीके शर्मा, प्रो. एचएल कौशल, रमेश चंद, एसडी शर्मा, मास्टर शिव कुमार, डॉक्टर महेंद्र गोपाल शास्त्री तथा रमेश शर्मा मौजूद रहे।
इन स्कूलों के मेधावियों को मिला अवार्ड
लड़कों के स्कूल संतोषगढ़ से कुशल, कृति, अंकित, सनोली स्कूल से इंद्रप्रीत कौर, रितिका, अंजली, कन्या विद्यालय संतोषगढ़ से जिया मैहरा, श्वेता, खुशप्रीत कौर, एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ से श्रेया, वंश, महक, पलक तथा कशिश, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली से तानिया, खुशबू, दर्पण, चड़तगढ़ स्कूल से अमनदीप सिंह, जीक्षा देवी, विवेक, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगड़ा से बेबी, श्रेया, मानसी तथा रुचिका, सासन स्कूल से अदिति, निशा, काजल, बडैहर स्कूल से राम कुमार, सुमन, राधिका, बसदेहड़ा से नवनीत कौर, सिमरनदीप कौर, दिव्यांशी, जखेड़ा से शीतल, गुरदीप कौर तथा केशव, देहला स्कूल से जसकिरण कौर कविता तथा गुरदीप कौर, बहडाला स्कूल से पायल शर्मा, वंश चौधरी तथा प्रिया धीमान, चताडा स्कूल से वंश ठाकुर हैप्पी और शिव कुमार को पुरस्कृत किया गया।