फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: कुठियाड़ी में ट्रक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 22 Oct 2026 11:42 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/नंदपुर (ऊना)।

सार

ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंब थाना क्षेत्र के कुठियाड़ी में वीरवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। ऊना की ओर से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मारने के बाद पिकअप, मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।

विज्ञापन
ट्रक ने कार, पिकअप, मोटरसाइकिल और स्कूटी को टक्कर मारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंब थाना क्षेत्र के कुठियाड़ी में ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे में एक कार, एक पिकअप, एक बाइक और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया जबकि अन्य पांच घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन





पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुठियाड़ी के पास ऊना की ओर से आ रहे ट्रक ने अंब से मैहतपुर जा रही नेशनल हाईवे अथॉरिटी की पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। इसी दौरान पिकअप गाड़ी के पीछे आ रही एक कार, बाइक और स्कूटी भी दुर्घटना की चपेट में आ गए। हादसे में कार और पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए। हादसे में अभिषेक शर्मा (22), निवासी नकड़ोह, जिला ऊना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर में चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसके अलावा पिकअप चालक हरिपुर दोसड़का निवासी 60 वर्षीय बाबूराम, कठोहड़ खुर्द निवासी 35 वर्षीय सविता व 40 वर्षीय गोल्डी सिंह, अंबाला निवासी 23 वर्षीय आदित्य तथा लोअर अंदौरा निवासी 23 वर्षीय स्कूटी सवार विशाल भी हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। मामले में ट्रक चालक मनप्रीत सिंह (26), निवासी वघैरी, जिला सोलन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चालक का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ उसके रक्त और मूत्र के नमूने भी सुरक्षित रखे हैं।

बीएमओ अंब डॉ. राहुल कतना ने बताया कि हादसे में छह घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से पांच को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि सिर में चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के चलते अभिषेक शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि कुठियाड़ी में हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। एक घायल को गंभीर हालत में ऊना रेफर किया गया था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें